- सोमवार की शाम 5 साल की बच्ची 22 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढ़े में फंसी
- मामा के घर आई थी घूमने, गड्ढे के अंदर तक पहुंचाई आॅक्सीजन
- रात 2.45 बजे बोरवेल के गड्ढ़े से निकाला गया
- सुबह 5 बजे भोपाल अस्पताल में हुई मौत
भोपाल। 06 दिसंबर 2023
राजगढ़ जिले के बोडा थाना अंतर्गत पिपलिया रसोड़ा में बोरवेल के गड्ढ़े में फंसी 5 वर्षीय बच्ची आखिरकार तमाम कोशिशों के बावजूद जिंदगी से जंग हार गई। सोमवार की शाम 5 बजे हुई घटना के करीब 9ण्45 घंटे बाद रात 2ण्45 बजे बच्ची को बोरवेल के गड्ढ़े से निकाला गया था। इसके बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सुरक्षा दल ने उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा। यहां पहुंचने के साथ ही कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे भोर 5 बजे मृत घोषित कर दिया।
ये रहा मामला
बोरवेल में गिरी 5 साल की बालिका माही पिता रवि भिलाला पटाडिया गांव की रहने वाली है। पिपलिया रसोड़ा अपने मामा के घर घूमने के लिए आई थी। ऐसे में परिवार के अन्य बच्चों के साथ ही मामा इंदर सिंह के साथ खेत पर घूमने गई थी। सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान लगभग शाम 5 बजे खेलते खेलते वह खेत में ही बने बोरवेल गड्ढे में गिर गई। यह देखते ही इंदर सिंह और उनके परिवार ने बालिका को निकालने का प्रयास किया। लेकिन यह प्रयास असफल रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही ठीक 6 बजे के लगभग एसपी धर्मराज सिंह और कलेक्टर हर्ष दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत गांव के आसपास से जेसीबी मशीन को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एनडीआरएफ भी पहुंची
गांव में 5 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। बच्ची को बोरवेल में लगभग 22 फीट नीचे गड्ढे में बताया जा रहा था। ऐसे में एक साथ चार जेसीबी से वहां खुदाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी भोपाल से बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद रात 2.45 बजे बच्ची को बोरवेल के गड्ढ़े से निकाला गया।
घटना स्थल पर डॉक्टर भी थे तैनात
स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद सीएमएचओ किरण वाडिया सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे। जिन्होंने बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बच्ची की आवाज लगभग 8 बजे रात तक आती रही।
सीएम ने जताया शोक
माही के बोरवेल के गड्ढ़े में फंसने के बाद सीएम ने एनडीआरएफ के जवानों को स्थल में भेजने की जानकारी अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। इसके बाद उन्होंने इस मामले में लगातार नजर बनाई रखी। सीएम ने माही के मौत की खबर पर गहर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बच्ची के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
1
+1









