भोपाल : 20 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
– पहले चरण के चुनाव में 76,62,447 मतदाताओं ने लिया भाग
– 39,23,078 पुरुष, 37,39,296 महिला और 73 थर्ड जेंडर ने किया मतदान
मध्य प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया है। यहां कुल 13,76,207 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 6,93,226 महिला, 6,82,972 पुरुष और नौ थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस प्रकार 10254 महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। पहले चरण में कुल 76 लाख 62 हजार 447 मतदाताओं ने भाग लिया।
पहले चरण में सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बताया कि पहले चरण के चुनाव में औसत मतदान 67.75 प्रतिशत रहा। एक करोड़ 13 लाख नौ हजार 636 मतदाताओं में से 39,23,078 पुरुष, 37,39,296 महिला और 73 थर्ड जेंडर ने मतदान किया।
लोकसभा क्षेत्र
सीधी
मतदान किया-11,46,150
पुरुष-5,97,586
महिला-5,48,562
अन्य-2
——
शहडोल
मतदान किया-11,49,506
पुरुष-5,89,515
महिला-5,59,980
अन्य-11
——
जबलपुर
मतदान किया-11,56,722
पुरुष-6,09,806
महिला-5,46,891
अन्य-25
——-
मंडला
मतदान किया-15,30,861
पुरुष-7,73,460
महिला-7,57,387
अन्य-14
——
छिंदवाड़ा
मतदान किया-13,03,001
पुरुष-6,69,739
महिला-6,33,250
अन्य-12







