जबलपुर : 16 नवंबर, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के देवतालाब और जबलपुर में विशाल जनसभाओं में संबोधित करते हुए विकास की दिशा में भाजपा सरकार के पुनर्गठन का आह्वान किया। मतदान की तारीख को लेकर उन्होंने जनता को जागरूक किया और भाजपा की मजबूत जीत की संकेत में बातें की।
अमित शाह द्वारा मध्य प्रदेश के देवतालाब विधानसभा एवं जबलपुर पश्चिम विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
- भाजपा को जनता से मिल रहे अपार स्नेह एवं समर्थन से स्पष्ट है कि भाजपा मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
- एक ओर परिवारवाद, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस सरकार है, और दूसरी ओर देश को सुरक्षित, समृद्ध और देश का सम्मान बढ़ाने वाली भाजपा है।
- मध्य प्रदेश में कांग्रेस तीन परिवारों से शासन करना चाहती है।
- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया, भाजपा ने बेमिसाल मध्य प्रदेश बनाया और अगले 5 साल में बेस्ट मध्य प्रदेश बनाएंगे।

- आपका एक-एक वोट खुशहाल मध्य प्रदेश और सुरक्षित व समृद्ध देश के लिए है।
- मोदी सरकार ने PFI पर बैन के साथ-साथ अवैध रोहिंग्याओं का घुसपैठ करवाने वाली सभी गैंग को जेल भेजने काम किया।
- कांग्रेस की बंटाधार सरकार में मध्य प्रदेश का बजट केवल 23 हजार करोड़ रुपए था जिसे भाजपा की शिवराज सरकार ने बढ़ा कर 3.14 लाख करोड़ रुपए कर दिया है।
- कांग्रेस पार्टी पिछड़े वर्ग की विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने काका साहेब कालेलकर रिपोर्ट को सालों दबा के रखा और मंडल आयोग को भी लागू नहीं किया जबकि मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को सांविधानिक मान्यता देने का कार्य किया।

What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
+1



