Home प्रदेश शिवराज ने कहा: कोई कांटे की टक्कर नहीं, लाड़ली बहना ने सारे...

शिवराज ने कहा: कोई कांटे की टक्कर नहीं, लाड़ली बहना ने सारे कांटे निकाल दिए

0
188
  • बुधनी में मतदान के बाद आम सभा में पहुंचे शिवराज
  • पांचवीं बार सरकार बनाने का भरा दम

भोपाल। 27 नवंबर 2023

सीएम शिवराज ने कहा, “फिर से पांचवी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। मैंने जो कहा था वो पूरा होगा, तीन तारीख को आप देखेंगे। कोई संदेह नहीं है। जो आता रहता है न कांटे की टक्कर, लाडली बहनों ने सारे कांटे निकाल दिये हैं. मध्य प्रदेश में कोई कांटे-फांटे की टक्कर नहीं है। जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मामा को मिला है। शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है, पांचवी बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। सीएम शिवराज के कॉन्फीडेंस के पीछे खास वजह है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वोटिंग हो चुकी है। नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। भाजपा #BJP और कांग्रेस #Congress दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। भलें ही बीजेपी ने सीएम फेस घोषित नहीं किया है, लेकिन सीएम शिवराज फुल कॉन्फीडेंस में नजर आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है, पांचवी बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

रिजल्ट से पहले विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में वोटिंग के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के दौरे पर पहुंचे थे। सीएम शिवराज बुधनी से ही प्रत्याशी हैं। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया। वोटिंग के बाद से से ही वे फुल कॉन्फीडेंस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों का दौरा किया।

बारिश के बीच दिया भाषण
सीएम शिवराज बुधनी के शाहगंज भी पहुंचे। जहां बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मुलाकात के साथ ही आम लोगों से से भी मुलाकात की। शिवराज पूरे कॉन्फिडेंस में नजर आ रहे हैं कि इस बार उन्हें फिर से बुधनी की जनता का प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुधनी से आप सबका आशीर्वाद ऐसा मिलेगा कि पूरा देश इसे देखेगा। बारिश के बीच सीएम ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। इस दौरान सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह भी मंच पर पानी से बचने के लिए छतरी लेकर बैठी नजर आईं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here