मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हमीदिया चिकित्सालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया

Date:

भोपाल : 19 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज देर रात्रि हमीदिया चिकित्सालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं और समय पर दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और औषधियों की उलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वहां मौजूद नागरिकों से आयुष्मान कार्ड तथा उस पर दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हमीदिया चिकित्सालय के थर्ड फ्लोर स्थित एसएनसीयू एवं एम एन यू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला पुरुष एवं , बाह्य रोगी कक्ष का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहें, मरीजों को इलाज के लिए कोई परेशानी नहीं हो। सभी को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अस्पताल में उपलब्ध मशीनों और आधुनिक उपकरणों का भी निरीक्षण किया और डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्री-टर्म नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती महिला मरीजों से भी चर्चा की। नवजात शिशुओं को देखा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मरीजों के परिजनों से चर्चा कर बच्चों के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंजू कुशवाह की समस्या का निराकरण करने कलेक्टर को दिये निर्देश। हमीदिया अस्पताल से निकलते समय मुख्यमंत्री डॉ यादव को अंजू कुशवाह ने बैंक लोन रिकवरी संबंधी समस्या से अवगत कराया । जिस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर भोपाल को कुशवाह की समस्या का उचित निराकरण कराने निर्देश दिये।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...