मोहन कैबिनेट में शामिल होंगे नए चेहरे, कैलाश- प्रहलाद और राकेश सिंह भी बनेंगे मंत्री

Date:

भोपाल : 24 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सोमवार को होगा। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय कर लिए गए हैं। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से 18 से 20 से मंत्री बनाए जा सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, शासन स्तर पर भी शपथ समारोह की तैयारी की जा रही है।शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सुबह भेंट करेंगे और शपथ लेने वालों को सूची सौंपेंगे।मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। रविवार को उन्होेंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। मंत्रियाें के नामों की सूची पर सहमति बन गई है। इसके बाद मुख्य सचिव वीरा राणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्यपाल से भेंट के लिए समय मांगा है। इसके बाद वे सुबह 11 बजे इंदौर जाएंगे, जहां कनकेश्वरी मैदान में मुख्यमंत्री अमृत-2 प्रोजेक्ट के तहत 1700 करोड़ से नर्मदा के चतुर्थ चरण की योजना की घोषणा व जलूद में लगने वाले करीब 300 करोड़ के सोलर प्लांट के साथ ही 427 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ-भूमिपूजन करेंगे। हुकुमचंद मिल के श्रमिकों से जुड़े कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भोपाल लौटेंगे।
मंत्रिमंडल में दिखेगा मोदी का फार्मूला

मंत्रिमंडल विस्तार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फार्मूला देखने को मिलेगा। कोई कोटा सिस्टम भी नहीं होगा। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संसदीय क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। वहीं, मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी देखने को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में वरिष्ठ नेताओं के तुलना में नए चेहरों को अधिक मौका दिया जाएगा। दागदार छवि के किसी व्यक्ति को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं देने पर सहमति बनी है तो ओबीसी वर्ग के नेताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है।
मुख्य सचिव ने की बैठक, स्टेट गैराज में वाहन तैयार

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्य सचिव वीरा राणा ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सामान्य प्रशासन, गृह, राजभवन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उधर, स्टेट गैराज में मंत्रियों के लिए वाहन तैयार करके रख लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार ड्राइवरों को शुरू सुबह 11 बजे बुलाया गया है।
12 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार

डा.मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। तब से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विचार-विमर्श चल रहा था। कई दौर की चर्चा के नाम नाम तय किए गए हैं।

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डा. यादव ने रविवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। इसी तरह मुख्यमंत्री यादव केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी उनके निवास पर मिले। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत निर्माण संकल्प में मध्य प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा। बता दें कि मुख्यमंत्री यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियाें से भेंट कर प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया था और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की थी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...