भोपाल : 12 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन

भोपाल। ‘संकल्प दृष्टि 2024’ के प्रथम दिवस आज शुक्रवार को डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री यतीन्द्र जी शर्मा, विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल गुप्ता, सचिव श्री शिरोमणि दुबे ने इस डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 20 प्रकार के विषयों पर केंद्रित कंटेंट प्रदर्शित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्किल डेवलपमेंट, सेवा क्षेत्र की शिक्षा, आधारभूत विषय, संस्कृति बोध परियोजना, पूर्व छात्र, सुघोष दर्शन, घोष बैंड प्रतियोगिता, बालिका शिक्षा, पर्यावरण, शिशु वाटिका, सैनिक स्कूल, पर्यावरण, शैक्षिक गतिविधियों को डिजिटल प्रदर्शनी में दिखाया गया है।
गौ गीता, गंगा, गायत्री माता का किया पूजन
प्रदर्शनी उद्घाटन के पूर्व अतिथियों ने गौ माता, गायत्री माता, गंगा माता, तुलसी माता, भगवत गीता की पूजा- अर्चना की
मुख्य समारोह का उद्घाटन आज
‘संकल्प दृष्टि 2024’ प्रांतीय समिति समागम का उद्घाटन शनिवार प्रातः 9 बजे होगा। इस अवसर पर विद्याभारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री अवनीश भटनागर, क्षेत्र अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता, सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम अरावकार, श्री यतीन्द्र शर्मा अतिथि रहेगें। इस समागम में मध्यभारत प्रान्त की 180 समितियों से 1500 से अधिक संख्या सदस्य पदाधिकारी उपस्तिथि होंगे। ये दो दिन चलने वाले सात सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगें।



