अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Date:

भोपाल : 20 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज संत हिरदाराम नगर में हेमू कालाणी स्टेडियम में हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्टेडियम में करीब 11 हजार राम भक्त हनुमान चालीसा में शामिल हुए। आम नागरिक के साथ जन प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए कई जन्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं, ये शुभ घड़ी सामने आई है। इसके लिए गत पांच सौ वर्ष से कई पीढ़ियां खप गईं। आने वाली 22 जनवरी को सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा। नये दौर का नया भारत बनेगा।

अखंड भारत की दिशा में होगा कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश विभाजन से राष्ट्र खंडित हो गया था, फिर अखंड भारत की दिशा में कार्य हो सकता है। ईश्वर ने चाहा तो देश में फिर पंजाब-सिंध और अफगानिस्तान भी शामिल होंगे। ननकाना साहिब हमारे यहां होगा। हनुमान चालीसा से भक्ति और शक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्तों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को आधार बनाकर आज के इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय है। काल के प्रवाह में आरोह-अवरोह होता है। समय अनुकूल नहीं था तब आतताईयों ने गलत निगाह डाली थी। अयोध्या में सम्राट विक्रमादित्य के बनवाए श्री राम मंदिर में फिर से प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। वर्ष 1992 से चल रहे संघर्ष के बाद शुभ घड़ी आई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में रामराज की स्थापना के लिए कार्य हो रहा है। हम सभी के लिए भगवान श्रीराम आराध्य हैं। अयोध्या में मंदिर का बनना अखंड भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारतवासी आज समृद्धशाली अतीत को याद कर रहे हैं।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा महाकाल के भक्त हैं। वे मध्यप्रदेश से पांच लाख लड्डू अय़ोध्या भेज रहे हैं। उन्होंने संत हिरदाराम नगर के निवासियों के अनुरोध पर बीआरटीएस हटाने का निर्णय लिया है।

शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर किया नमन

प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम पहुंचने पर अमर शहीद की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि 21 जनवरी के पूर्व दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालाणी के योगदान का स्मरण भी किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पाण्डे, सुशील वासवानी, राजेश हिंगोरानी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...