कचरे का प्रतिदिन उठाव, पृथक्करण और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पहुँचाना सुनिश्चित करें – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Date:

भोपाल : 21 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि शहर को साफ और सुन्दर रखना सभी की जिम्मेदारी है। नगरीय निकाय हर घर से प्रतिदिन कचरा संग्रहण की व्यवस्था कर उसे ट्रांसर्फर स्टेशन में पहुंचाये। कचरे के पृथक्करण कर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पहुँचाने की व्यवस्था की जाये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कलेक्ट्रेट रीवा के सभागार में दो नगर निगम एवं 28 नगरीय निकाय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे क्षेत्र को कचरे से मुक्त करने और कचरे से बिजली बनाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करें। सामंजस्य के अभाव में कार्य निष्पादन में असुविधा नहीं होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने पहड़िया प्लांट में 600 किलो प्रतिदिन मृत पशु निष्पादन का प्लांट लगाने की व्यवस्था करने के एजेंसी को निर्देश दिये।

सीधी में कचरा ट्रांसफ़र स्टेशन के लिए जमीन निर्धारण तथा चित्रकूट से कचरे का एक सप्ताह में उठाव करने के लिए उप मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिये। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, सीधी, रीवा और सतना जिले के सभी नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के अध्यक्ष विभागीय अधिकारी तथा रेमकी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...