भोपाल : 25 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दोषी अधिकारी को स्थानांतरित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगरौली जिले में एक अधिकारी के अशोभनीय कृत्य पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि किसी भी महिला से जूते के फीते बंधवाना किसी भी स्थिति में मर्यादित आचरण नहीं माना जा सकता। यह अमानवीय है। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोषी अधिकारी को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इस निंदनीय घटना को लेकर दोषी अधिकारी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश पर संबंधित अधिकारी को सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल में पदस्थ कर दिया गया है



