पीड़ितों की सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा : राज्यपाल पटेल

Date:

भोपाल : 1 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया
उत्कृष्ट कार्य करने वाली रेडक्रॉस ईकाईयों को सम्मानित भी किया

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्य, मानवता की सेवा का माध्यम है। जिला ईकाईयाँ सेवा के इस अभियान में बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। रेडक्रॉस गरीबों और पीड़ितों तक चिकित्सा सेवायें पहुँचाने के लिए विशेष कदम उठाएं। पटेल आज राजभवन के सांदीपनि सभागार में स्टेट रेडक्रॉस की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल और रेडक्रॉस सोसाईटी के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि समाज के ग़रीब, वंचित और ज़रूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवायें पहुँचाने में रेडक्रॉस की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। रेडक्रॉस शासकीय चिकित्सालयों में आधुनिक उपचार संसाधनों की आपूर्ति में सहयोग के लिए समृद्ध वर्ग को भी जोड़ें। नए कॉलेजों को युवक रेडक्रॉस में पंजीकृत करने का अभियान चलायें। युवाओं को भी सामाजिक सरोकारों के लिए संस्कारित कर योगदान देने के अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा टी.बी. जागरूकता के अभियान में निक्षय मित्र बनाने का कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया के रोगियों की मदद के लिए जन सहयोग का अभियान चलाए जाने की आवश्यकता बताई। पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन के लिए चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ़ में संवेदनशीलता बहुत ज़रूरी है। वर्ष 2047 तक सिकल सेल उन्मूलन के लिए जनजातीय बाहुल्य जिलों में चिन्हांकन, इलाज और काउंसिलिंग का कार्य तेज गति से सुनिश्चित किया जाये।

कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल का आत्मीय स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने विभिन्न ज़िलों की रेडक्रॉस ईकाईयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. गगन कोल्हे ने स्वागत भाषण दिया। जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी ने सोसाइटी की गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने सोसाइटी के वित्तीय प्रबंधन का ब्यौरा दिया। वाइस चेयरमैन भारत झंवर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ऑल इण्डिया ब्लड बैंक की डायरेक्टर वंशी सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, राज्य और जिला रेडक्रॉस समितियों के सदस्य भी उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...