चौथे चरण के नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 90 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाए गए

Date:

भोपाल : 26 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य नहीं पाए गए

लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की शुक्रवार को संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान 90 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाए गये। कुल 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा उपरांत विधिनुरूप नहीं होने के कारण अस्वीकृत किये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि चौथे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 9 अभ्यर्थी, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 9 अभ्यर्थी, क्रमांक-23 मंदसौर में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 13 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 23 अभ्यर्थी, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 6 अभ्यर्थी एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 14 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा के बाद विधिमान्य पाये गये। शुक्रवार को संवीक्षा में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-22 उज्जैन (अजा), क्रमांक-23 मंदसौर, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) एवं क्रमांक-25 धार (अजजा) में दो-दो अभ्यर्थी एवं क्रमांक-26 इंदौर में 3 अभ्यर्थी संवीक्षा उपरांत विधिनुरूप न होने के कारण अस्वीकृत किये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...