32% आरक्षण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई के मूड में भाजपा

Date:

2 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

रायपुर।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने बताया कि आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आदिवासी समाज का आरक्षण 32% से घटाकर 20% किए जाने तथा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों से स्थानीय भर्ती प्राथमिकता को समाप्त किए जाने पर प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश के शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जो अनिर्णय की स्थिति इस सरकार ने बना रखा है उसकी भी घोर निंदा करते हुए भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल सरकार को चेताया कि एक तरफ बिना अधिसूचना के मेडिकल शिक्षा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अजजा वर्ग के लिए 20% का असंवैधानिक आरक्षण रोस्टर लागू कर हमारे आदिवासी भाइयों का अधिकार छीना जा रहा है वहीं दूसरी ओर ये कांग्रेस की प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल सरकार की दोगली और दोहरी नीति, समाज को लड़ाने वाली नीति को उजागर करते हुए कहा कि 32% आरक्षण के विरुद्ध मुख्य प्रतिवादी रहे केपी खांडे को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाकर आदिवासियों के जले पर नमक छिड़का गया है। सोयी भूपेश सरकार 32% आरक्षण पर न कोई विधेयक ला रही है, न कोई अध्यादेश, न आदिवासियों के 32% आरक्षण के लिए कोई रोस्टर। केवल “समिति और प्रकोष्ठ” के झुनझुने से आदिवासियों को ठगने और बरगलाने की कोशिश में लगे है। इस विषम परिस्थिति में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने का निर्णय लिया है। आगामी 9 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में चक्का जाम किया जायेगा। इसके बाद आगामी 16 से 20 नवंबर तक संभाग स्तरीय गौरव दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बस्तर में 21 नवंबर को और सरगुजा संभाग में 28 नवंबर को संभागीय मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन और रोश व्यक्त किया जायेगा। आगे भाजपा नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह की बलिदान दिवस 10 दिसंबर को भाजपा ने जनजातीय अधिकार दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। जिसके तहत जनजातीय समाज अपने अधिकारों के लिए बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी अनुसूचित जनजाति विधानसभा मुख्यालयों में प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता ने अजजा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी खामसिंग माझी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...