इन्वेस्ट मध्यप्रदेश : रोड टू जीआईएस 2025

Date:

भोपाल : 12 जुलाई, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर इन्टरेक्टिव सेशन 13 जुलाई को मुंबई में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों से इन्टरेक्टिव सेशन में संवाद करेंगे। मुंबई के होटल ताज महल में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिये होने वाले इन्टरेक्टिव सेशन में जीआईएस-2025 को सफल बनाने प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए आयोजित इन्टरेक्टिव सेशन की शुरूआत होटल ताज महल मुंबई में प्रात: 10 बजे होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रारंभिक सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग एवं वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।

इंटरेक्टिव सेशन के प्रारंभ में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं संबंधी जानकारी दी जायेगी। इसके बाद सुबह 10.05 से 10.15 बजे तक मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश अवसरों विषय पर एक वीडियो प्रदर्शित किया जायेगा। सुबह 10.15 से 10.25 बजे तक मध्यप्रदेश में मुख्य पर्यटन अवसरों पर वीडियो प्रस्तुति एवं चर्चा होगी।

सेशन में सुबह 10.25 से 10.40 बजे तक औद्योगिक परिप्रेक्ष्य में प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा उद्बोधन दिया जायेगा। सुबह 11.00 से 11.05 बजे तक धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा। सुबह 11.05 से 11.35 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं उद्योगपतियों के बीच राउण्ड टेबल बैठक होगी। सुबह 11.35 से दोपहर 1.00 तक बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...