7 नवंबर प्योरपॉलिटिक्स
भोपाल।इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को राज्य औद्योगिक विकास निगम और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गयाछिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन अब जबलपुर कलेक्टर होंगे। उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, सीधी कलेक्टर मुजीबर्रहमान खान, धार कलेक्टर पंकज जैन, सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह, बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच, सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना, मुरैना कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन, आगर मालवा कलेक्टर अवधेश शर्मा और कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बदले गए हैं। इनमें से कुछ को नए जिले सौंपे गए हैं।




