Rs 135 crore 68 lakh will be transferred to the accounts of more than 6 lakh 78 thousand farmers: 6 लाख 78 हजार से अधिक किसानों के खातों में अंतरित होंगे 135 करोड़ 68 लाख रुपये

Date:

भोपाल : 18 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 25 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को आवास के लिए एक साथ नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित करना राज्य सरकार का क्रांतिकारी कदम है। इससे इन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और स्वयं के आवास के लिए भूमि का अधिकार मिलने से परिवारों का आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा। सिंगरौली से ही रीवा संभाग के चार जिलों के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। साथ ही सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज, माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) एवं चकारिया का शिलान्यास भी होगा। मुख्यमंत्री चौहान सिंगरौली जिले में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, खनिज साधन तथा श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सिंगरौली कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिंगरौली जिले में हो रहे आयोजन से जिले की सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़े और जिलों को मिल रही सौगातों के संबंध में उनसे संवाद भी स्थापित करें। सिंगरौली में होने वाला आयोजन अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ उत्साह और आनंद के वातावरण में हों।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में जिले की पंचायत क्षेत्रों के 25 हजार 412 हितग्राहियों को भूखंड आवंटित करेंगे। योजना में जिन गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं हैं और स्वयं की भूमि भी नहीं है ऐसे प्रत्येक परिवार को शासन द्वारा 60 वर्ग मीटर का नि:शुल्क भूखंड आवंटित किया जाएगा। जिले में 421 एकड़ रकबे में हितग्राहियों को नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में सिंगरौली से ही रीवा संभाग के सिंगरौली सहित सीधी-सतना और रीवा जिले के 6 लाख 78 हजार 408 किसानों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान 248 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सिंगरौली शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, 60 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और 33 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) तथा 31 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल चकरिया का शिलान्यास भी करेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...