Khelo India Youth Games: खेलो इण्डिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा – मुख्यमंत्री चौहान

Date:

भोपाल : 18 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। भोपाल सहित इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर और बालाघाट में होने वाले आयोजनों से प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर्स को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान समत्व भवन में बैठक में 30 जनवरी से शुरू होने वाले खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 30 जनवरी को शाम 7 बजे करेंगे। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में लगभग 21 हजार लोग सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलों के प्रति दृष्टिकोण पर प्रस्तुतिकरण भी होगा। साथ ही तिरंगा लाइट शो, महाकाल और नर्मदा नदी पर विशेष प्रस्तुति होगी। सुप्रसिद्ध कलाकार अभिलिप्सा पांडा द्वारा हर-हर शंभु तथा नटराज ग्रुप द्वारा तांडव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न अंचलों के नृत्य और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक शान, नीति मोहन तथा बैनीदयाल, देशभक्ति और खेलों पर आधारित गीत प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जी-20 देशों के ध्वजों के साथ “वसुधैव कुटुम्बकम’’ की थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और भव्य आतिशबाजी भी होगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...