टी 20 वर्ल्ड कप में खिला रहे थे सट्टा, पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार

Date:

10 नवंबर (प्योर पॉलिटिक्स)

बालाघाट।
आस्ट्रेलिया में चल रहे टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान किक्रेट टीमों पर दांव लगाकर सट्टा लगाया जा रहा है। ऐसा बालाघाट जिले में भी किया जा रहा है। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर दो सटोरियों को पकड़कर उनके विरुद्ध मामले को विवेचना में लिया है।
अब तक खिला चुके है 20 लाख से अधिक का सट्टा
नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अंकेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान आनलाइन माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा है। इसकी मुखबिर से सूचना मिलने पर सूचना तंत्र को मजबूत कर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देशन पर दबिश देकर हैप्पी व नितिन ब्रम्हे को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सटोरियों के कब्जे से सट्टा खिलाने में उपयोग में लाया गया एक लैपटाप, एक कीपैड मोबाइल समेत अन्य करीब एक लाख रुपये की सामग्री को जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान अब तक इन दोनो सटोरियों ने 20 लाख से अधिक का सट्टा खिलाया है।
पूछताछ में सामने आए अन्य सटोरियों के नाम पुलिस ने दी दबिश
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सटोरियों से पूछताछ के दौरान कुछ ओर सटोरियों के द्वारा सट्टा खिलाए जाने की जानकारी व उनके नाम मिलने पर प्रांजल जैन, लक्की बोपचे, अनीस खान, सोनू किरतानी समेत अन्य के घरों में जाकर दबिश दी गई है और इनके द्वारा खिलाए जा रहे सट्टे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान कुछ हाथ नहीं लगा है, लेकिन कार्रवाई निरंतर जारी है।
महाराष्ट्र से है सटोरियों के तार
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालाघाट नगर के सटोरियों को पकड़कर की जा रही जांच में ये बात सामने आई है कि इन लोगों के तार महाराष्ट्र के गोंदिया व नागपुर से जुड़े हुए है और ये सटोरिए बालाघाट में भी चैन सिस्टम बनाकर ही लोगों को सट्टा खिला रहे है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...