दिल्ली : 16 नवंबर, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)
- छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में भूपेश कका का सूपड़ा साफ हो गया है और यह तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है।
- भूपेश बघेल सरकार ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को घोटालों का हब बनाने का काम किया है।
- भाजपा ने 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया और भूपेश बघेल ने इसे कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना कर रख दिया।
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश प्रीपेड मुख्यमंत्री है। जितनी घूस दी जाएगी, उतना ही काम करेंगे, वरना नहीं करेंगे। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनाने का काम भूपेश कक्का ने किया है।

- कांग्रेस हमेशा से सांप्रदायिक ताकतों के लिए वोट बैंक की शरण में जाती रही। छत्तीसगढ़ मे ना जाने कितने भुनेश्वर साहू शहीद हो गए, लेकिन बघेल सरकार के माथे पर एक शिकन तक नहीं आई।
- भूपेश सरकार में बेमेतरा ‘लव-जिहाद’ का केंद्र बन रहा है और साहू, लोधी, गोंड समाज की बेटियां इन जिहादियों के निशाने पर है लेकिन कांग्रेस सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।
- दुर्ग को रमन सिंह सरकार ने शिक्षा का केंद्र बनाया और भूपेश कक्का ने शिक्षा के केंद्र को सट्टा का केंद्र बनाने का काम किया।
- जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं वो कांग्रेस गारंटी बांट रही है। जबकि भाजपा के घोषणा पत्र का एक-एक शब्द प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी है।
- भूपेश बघेल जी की स्तिथि ऐसी हो गयी है कि कोई उनके पास खड़े होकर महादेव-महादेव बोलता है तो उनके पसीने छूट जाते हैं
- कांग्रेस काल में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, भर्ती में घोटाला – घोटाले से यहां के लोग इतना त्रस्त हो गए हैं कि रायपुर में दलित युवाओं ने निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। आजादी के बाद भारत के किसी भी राज्य में ऐसा प्रदर्शन नहीं दिखा।
- छत्तीसगढ़ में कमल फूल की सरकार बना दीजिए, 3 दिसम्बर के बाद बारी-बारी से भाजपा सरकार सभी छत्तीसगढ़ के निवासियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी। ये भाजपा की गारंटी है।
- ईश्वर साहू केवल भाजपा के प्रत्याशी नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई के प्रतीक हैं। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद भुवनेश्वर साहू की दिव्यंगत आत्मा को न्याय दिलाएंगे। भुनेश्वर साहू के एक-एक हत्यारे को सलाखों के पीछे भेजकर, कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
+1



