13 नवंबर (प्योर पॉलिटिक्स)
छात्राओं ने किया स्वागत
उमरिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज उमरिया जिले में गुरूवाही बांधवगढ मार्ग में कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भांजियों को खूब पढ़ने और आगे बढने के लिए आशीर्वाद दिया।

जनजातीय गौरव दिवस से लागू होगा पेसा एक्ट -मुख्यमंत्री चौहान
उमरिया 13 नवंबर 2022/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेलीपैड गुरूवाही में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जनजातीय गौरव दिवस से पेसा ऐक्ट अधिकारिक रूप से लागू किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को संभागीय मुख्यालय शहडोल में राज्य स्तरीय गौरव दिवस का आयोजन माननीय राष्ट्रपति जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है।
आपने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता है।
,मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित भांजों भांजियों से सहजता के साथ मुलाकात कर शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थी सूर्यमणि एवं विनय ने अपनी कुशलता तथा शिक्षा की जानकारी दी।



