भोपाल : 14 अगस्त, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
14 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा
केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की है। नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान चार मुठभेड़ों में साहस तथा सूझबूझ का प्रदर्शन कर छह हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने के लिए 11 पुलिसकर्मियों को और एक अन्य प्रकरण में एक अधिकारी को मिलकर 12 को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। तीन वीरता पदकों की घोषणा इसी वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। इस प्रकार इस वर्ष कुल 15 वीरता पदक प्रदेश पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी प्राप्त करेंगे जो अब तक एक वर्ष में सर्वाधिक है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) चंचल शेखर सहित चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 14 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं डीजीपी सुधीर सक्सेना ने पदक से सम्मानित होने वाले को बधाई दी है। पदकों का वितरण 15 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
……..
इन्हें मिलेगा वीरता पदक
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, सेनानी मोतीउर्रहमान, सेनानी पुनीत गेहलोद, निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहम्मद अयूब खान, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहनलाल मरावी, उप निरीक्षक नामदेव शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अरुण मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार शुक्ला तथा प्रधान आरक्षक हनुमंत टेकाम को दिया जाएगा। सउनि अतुल कुमार शुक्ला व निरीक्षक आशीष शर्मा को वर्ष में दूसरी बार पदक देने की घोषणा हुई है।
…………..
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर तथा पुलिस अधीक्षक रामाधार भारद्वाज।
……….
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
डीआइजी पंकज श्रीवास्तव, डीआइजी
राजेश सिंह, डीआइजी विनीत कपूर, उप सेनानी अंजना तिवारी, एसपी योगेश्वर शर्मा, एएसपी महावीर सिंह मुजाल्दे, एआइजी
इरमीन शाह, डीएसपी संजय कुमार दुबे, निरीक्षक सुरेश कुमार बजानघाटे, डीएसपी मानवेन्द्र सिंह कुशवाह, डीएसपी रवि कुमार द्विवेदी, डीएसपी प्रवीण नारायण बघेल, डीएसपी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार और उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह राजपूत को दिया जाएगा।



