5th Khelo India Youth Games concluded on Saturday: खेलों के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घराने साथ आएंः अनुराग ठाकुर

Date:

भोपाल : 12 फरवरी, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शानदार मेजबानी कर मध्य प्रदेश ने दिखा दिया कि यहां पर खेलों की कितनी शानदार सुविधाएं हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शानदार आयोजन के लिए मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश पिछली बार 8वें नंबर पर था, इस बार तीसरे नंबर पर है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ठाकुर ने शनिवार को 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले बार के यूथ गेम्स जो हरियाणा में हुए थे, उसमें 12 रिकॉर्ड टूटे थे। इस बार 12 खिलाड़ियों ने 25 नैशनल रिकॉर्ड तोड़े। ठाकुर ने कहा कि शायद ही दुनिया के किसी देश में इतना भव्य और शानदार तरीके से यूथ गेम्स का आयोजन होता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ने जैवलिन थ्रो में नैशनल रिकॉर्ड बनाने के लिए दीपिका को बधाई दी। उन्होंने एल धनुष और मार्टिना देवी को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी।

समापन के मौके पर ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया है। यह ऐसा मंच है जहां पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने और संवारने का काम करते हैं। ठाकुर ने खासतौर पर सोनम, शांति विश्वास और झारखंड की आशा किरण बाला का नाम लिया और कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने गरीबी और अभाव जैसे तमाम विपरीत परिस्थितियों को धता बताते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं में पिछले कुछ वर्षों काफी सुधार हुआ है। ठाकुर ने खेलो के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घरानों को एक साथ आने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2014 में खेलों का बजट 960 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर लगभग 3300 करोड़ से ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बजट बढ़ाकर भी 3200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। ठाकुर ने खिलाड़ियों से कहा कि आप खेलों में अपना 100 प्रतिशत दीजिए और आपके हिस्से की सारी जिम्मेदारी हम लेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र की युवा और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। समापन समारोह के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...