Closed houses, target of MP miscreants: मध्यप्रदेश के बदमाश बंद मकानों को बनाते थे अपना निशाना

Date:

बुलंदशहर l 26 अक्टूबर 2022 l Purepolitics

– नगर कोतवाली पुलिस ने चोर गिरोह का किया राजफ़ाश

नगर कोतवाली पुलिस ने बंद मकान में शादी समारोह से लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चोरी के आभूषण व 57500 नगदी समेत अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस लाइन में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात नगर कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को सूचना मिली की नुमाइश मैदान रेलवे लाइन के पास तीन बदमाश चोरी के सामान के साथ खड़े हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों की शिनाख्त दिलदार उर्फ मोंगिया पुत्र देवीलाल निवासी प्रकाश नगर थाना सिविल लाइन जनपद दतिया मध्य प्रदेश व नींद कपूर पुत्र सुगंध लाल निवासी सिंघवाला थाना कैंट जनपद गुना मध्य प्रदेश तथा एक बाल अपचारी के रुप में हुई। पुलिस ने बदमाशों से एक चैन, अंगूठी एक सिक्का तथा 57500 रुपये की नगदी समेत दो तमंचा बरामद किए। एसपी सिटी ने बताया कि नगर कोतवाली के हंस विहार कॉलोनी से आठ अक्टूबर को एक बंद मकान का ताला तोड़ 20 हजार व एक पायल चोरी की करने की घटना इन्हीं बदमाशों द्वारा की गई थी। पूछताछ में बदमाशों ने अलीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव बाड़मेर में दो अक्टूबर को एक सगाई समारोह में एक व्यक्ति को बाहर ले जाकर चेन, अंगूठी एक सिक्का तथा 25 हज़ार रुपये लूट व 3 माह पहले अलीगढ़ के थाना वे कस्बा खैर के केनरा बैंक से दो लाख रुपये की चोरी तथा 15 दिन पहले थाना खैर की अनाज मंडी से एक आढ़ती की दुकान से 1.80 लाख रूपये चोरी , जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में जीटी रोड पर खड़ी एक कार से सूटकेस में रखे 4.50 लाख की चोरी की थी। साथ ही 15 अक्टूबर को जनपद हाथरस के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सट्टा बाजार में एक व्यापारी की दुकान से 56 हजार रुपये चोरी किए थे। यह गिरोह बंद मकान व शादी समारोह चोरी में लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। दिलदार उर्फ मुखिया के खिलाफ नौ, नींद कुमार के खिलाफ छह तथा बाल अपचारी खिलाफ चार मुकदमा दर्ज है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...