CM Shivraj Singh Chouhan slams Kamal Nath over Congress’ manifesto: कमल नाथ जी कुंठित, अधिकारी कर्मचारी को धमका रहें

Date:

भोपाल : 23 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

कमल नाथ द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चेतावनी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये उनकी कुंठा बोल रही है। कुंठित कमल नाथ जी अधिकारी, कर्मचारी को धमका रहें है। कांग्रेस के लोग और वे स्वयं खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते है तो कभी भविष्यवक्ता बन जाते है और पंचांग पढ़ने लगते हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी आप बुजुर्ग नेता हैं। कम से कम संयम का परिचय दीजिए। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है देख लूंगा, कल के बाद परसों आता है, मैं निपटा दूंगा यह कोई सीनियर नेता बोलता है क्या?

उन्होंने कहा कि उनका वचन पत्र ढोंग पत्र है। आजकल रोज वो एक ट्वीट कर देते हैं। कर्जा माफ, सब को रोजगार, वचन पत्र के वादे उन्होंने पूरे नहीं किए और अब फिर से ढोंग कर रहे हैं। सपने दिखा रहे हैं। सपनों के लिए कौन-कौन क्या-क्या लिख सकता है लिख दो, करना तो है नहीं लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं कमल नाथ जी।

सीएम शिवराज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिल्ली में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में हमारी सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के महायज्ञ में लगी हुई है। आज राजनाथ सिंह जी आए, कल नितिन गडकरी जी कई मार्गों की सौगात देने पधार रहे हैं। लगातार प्रदेश की इंफ्रा में सुधार, केवल सुधार ही नहीं क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है और शानदार सड़कें बन रही हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

खेत बचाओ अभियान: रायसेन से शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

खेत बचाओ अभियान: 'मिट्टी बचेगी तो ही बचेगा किसान',...

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...