Dr. Ambedkar’s Image Takes Center Stage as Nehru’s Photo Swapped in Madhya Pradesh Assembly: मप्र विधानसभा से जवाहरलाल नेहरू की जगह डा आंबेडकर की लगाई फोटो

Date:

भोपाल । 19 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मध्य प्रदेश विधानसभा में स्पीकर की आसंदी के पास लगी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को हटाकर डा. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर लगाई दी गई है। आंसदी के दाए ओर महात्मा गांधी और बाए ओर पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगी हुई थी। लंबे समय से लगी पंडित नेहरू की तस्वीर को हटाकर अब उसके स्थान पर डा. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर लगा दी गई है। 1997-98 में मिंटो हाल से नई विधानसभा में सिफ्टिंग के साथ ही महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की तस्वीर आसंदी के पास लगाई गई थी। नेहरू की तस्वीर को हटाकर विधानसभा के पुस्तकालय में गांधी- नेहरू कक्ष में लगाया गया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के समय जुलाई के सत्र में ही नेहरू जी की तस्वीर हटाकर पुस्तकालय के गांधी नेहरू -कक्ष में लगा दी गई थी। तस्वीर बहुत पुरानी और खराब हो रही थी इसलिए उसे हटाकर आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है।
एपी सिंह, प्रमुख सचिव, मप्र विधानसभा

डा. भीमराव आंबेडकर साहब हम सभी के आराध्य है और संविधान पीठ के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके सम्मान में कोई भी कोताही नहीं बरती जा सकती है। किंतु जिस प्रायोजित तरीके से देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरूजी की तस्वीर हटाई गई है, वह ओछी मानसिकता का परिचायक है। नेहरू देश के दिलों में विराजित है। भाजपाई विचारधारा उन्हें चाहकर भी कितना भी अपमानित करें, उससे कद भाजपाईयों का ही कम होगा नेहरूजी का नहीं।
केके मिश्रा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग

मध्य प्रदेश विधानसभा में स्पीकर की आसंदी के पास लगी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को हटाकर डा. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर लगाई दी गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...