Efforts will be made to increase exchange between MP and Manipur in tourism and other areas- Shivraj: मध्यप्रदेश और मणिपुर के मध्य पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास होंगे- मुख्यमंत्री चौहान

Date:

भोपाल । 27 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश और मणिपुर के मध्य पर्यटन क्षेत्र, सांस्कृतिक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में परस्पर आदान प्रदान को बढ़ाने के प्रयास होंगे। मणिपुर एक खूब सूरत राज्य है। यह बेहतरीन राज्यों मंप से एक है। सुंदर वनों, जल सम्पदा, जन सम्पदा से परिपूर्ण है, भारत का मुकुट मणि राज्य है। मध्यप्रदेश और मणिपुर में काफी साम्य भी है। मुख्यमंत्री चौहान मणिपुर के इंफाल में राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस उत्सव में मणिपुर की जनजातीय संस्कृति का विशेष प्रदर्शन किया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाक्सिंग में मेरीकॉम से लेकर अन्य खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी मणिपुर का माथा ऊंचा किए हुए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने हिंदुस्तान की धरती पर सबसे पहले तिरंगा मणिपुर में ही फहराया था। इसी तरह रानी गाइदिनल्यू के बलिदान को कौन भूल सकता है। मणिपुर, देश ही नहीं, दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में से एक बन जाये। जो मणियों से भरा हो उसे हिंदी में मणिपुर कहते हैं। यह सचमुच में अद्भुत प्रदेश है। यहाँ के मंदिर भी अद्भुत हैं। गोविंदजी मंदिर, गोपीनाथ जी का मंदिर, मणिपुर में आस्था का केंद्र हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गत 12 वर्ष से प्रारंभ इस उत्सव के अंतर्गत यह 11वां वर्ष है। कोविड की वजह से उत्सव की निरंतर प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने गत 21 नवम्बर से प्रारंभ दस दिवसीय उत्सव के सातवें दिन आज इसमें हिस्सा लेते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को उत्सव के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मणिपुर विकास पथ पर तेजी से प्रगति कर रहा है। मणिपुर के 14 स्थानों से एक साथ प्रारंभ इस उत्सव के उद्घाटन से केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी भी जुड़े हैं। पर्यटन के क्षेत्र में मणिपुर अग्रणी है। आने वाले दस वर्ष में मणिपुर हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा टूरिज्म डेस्टिनेशन होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मणिपुर विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता जाये,ऐसी शुभकामनाएं मध्यप्रदेश वासियों की हैं। मणिपुर का सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। मध्यप्रदेश की सुंदरता भी कम नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मणिपुर वासी पर्यटन के लिए में आमंत्रित हैं। यहां के जो विद्यार्थी मध्यप्रदेश में अध्ययनरत हैं, उनकी चिंता करना मुख्यमंत्री के नाते मेरा दायित्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने मणिपुर राज्य के व्यंजनों की भी प्रशंसा की। प्रारंभ में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मणिपुर की पारम्परिक चित्रकला सहित अन्य कलात्मक वस्तुओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चौहान को उपहार दिए। महोत्सव में मणिपुर के लोक कलाकारों सहित देश के विभिन्न प्रांतों के कलाकारों के नृत्य और मध्यप्रदेश के लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...