Former Minister Restless, Doubtful About Securing Cabinet Seat if Gujarat Model Prevails: पूर्व मंत्री बेचैन, गुजरात माडल आया तो कैबिनेट में जगह मिल पाने पर संशय

Date:

भोपाल : 15 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

राज्य विधानसभा चुनाव जीतने वाले 18 पूर्व मंत्री इन दिनों बेचैन हैं। इसकी वजह मंत्रिमंडल में स्थान मिलने या न मिलने को लेकर संशय है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आने वाले कई पूर्व मंत्रियों को भी चिंता सता रही है कि पिछली बार तो कमल नाथ सरकार गिराने के एवज में वे मंत्री बन गए थे, लेकिन इस बार भाजपा के ऐतिहासिक बहुमत के बाद उन्हें मंत्री बनाया जाए, यह मजबूरी नहीं है। दरअसल, भाजपा के बड़े नेता बार-बार यह संकेत दे रहे हैं कि मध्य प्रदेश में भी पार्टी गुजरात माडल लागू कर सकती है। ऐसे में कई पूर्व मंत्री परेशान हैं कि उन्हें अब शायद ही मंत्री बनने का अवसर मिले। बता दें, गुजरात की सितंबर, 2021 में बनी सरकार में ‘नो रिपीट’ फार्मूले पर जोर दिया गया था। 25 मंत्रियों की कैबिनेट में से केवल तीन ही पहले मंत्री रह चुके थे, बाकी नए थे।

गुजरात में सीएम-मंत्री सब बदल दिए गए- भाजपा ने गुजरात में चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सभी को बदल दिया था। सभी की जगह नए चेहरों को स्थान दिया था। गुजरात को भाजपा की सियासी प्रयोगशाला माना जाता है। यही वजह है कि 25 सदस्यों वाली गुजरात सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित नौ मंत्री पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए थे और उन्हें कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिल गया। गुजरात का यह ‘ नो रिपीट फार्मुला’ सफल भी रहा।

मप्र में भी कैबिनेट में दिखेगा पीढ़ी परिवर्तन- गुजरात के सफल प्रयोग ‘ नो रिपीट फार्मुला’ को देखते हुए भाजपा मप्र में भी यह प्रयोग आजमाने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में 47 नए चेहरे उतारे थे, इनमें से 34 विधायक बन गए। पार्टी इस तैयारी में है कि नए विधायकों का विधायक दल में 22 प्रतिशत है, इसे देखते हुए नई कैबिनेट में कम से कम सात-आठ नए चेहरे शामिल किए जाने का विचार बन रहा है। भाजपा की तैयारी यह है कि नए चेहरों को ज्यादा संख्या में शामिल कर पह प्रदेश में पीढ़ी परिवर्तन का संदेश भी देना चाहती है। पार्टी ने संगठन में पहले ही पीढ़ी परिवर्तन कर चुकी है। सत्ता विरोधी रूझान का कम करने के लिए पुराने चेहरों से निजात भी मिल जाएगी।
चार कार्यकाल से जमे हैं कुछ मंत्री- भाजपा के कई पूर्व मंत्रीी ऐसे हैं जो पिछले चार कार्यकाल से कैबिनेट में अपना स्थान बनाए हुए हैं। ऐसा भी नहीं कि ये मंत्री कोई श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सुशासन की छाप छोड़ रहे हों बल्कि हमेशा विवाद और आरोपों से भी घिरे रहे हैं। विजय शाह आदिवासी वर्ग से आते हैं और पिछले चारों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। गोपाल भार्गव तो विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं, वे भी मंत्री रहने के साथ कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। इधर सिंधिया के साथ आए ज्यादातर मंत्रियों को भी इस बार कैबिनेट में स्थान नहीं मिल पाएगा।

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...