Kisan Morcha: किसान मोर्चा करेगा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार

Date:

भोपाल : 9 दिसम्बर, 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश का किसान गौरव सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल पर किसान मोर्चा द्वारा लगायी गयी। गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर का मुख्यमंत्री सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कि पूरे प्रदेश में भूमि सुपोषण अभियान के साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री सहित उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की स्वागत भाषण में कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने हमेशा गांव गरीब और किसान के हित के लिए किसान कल्याणकारी योजनाएं बनायी और उन्हें लागू किया। आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से प्रदेश के 82 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। आपने प्रदेश में 7 लाख हैक्टेयर से 45 लाख लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया है। आपने किसानों को बिजली बिलों में 92 % अनुदान दिया। आपने गाँव के लिए भी 24 घंटे बिजली, शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण सहित सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर उपार्जन के साथ ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। जिसके कारण केन्द्र सरकार द्वारा सात बार मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित कृषि कर्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । मध्यप्रदेश आज देशभर में कृषि के क्षेत्र में ‘ मोस्ट इम्प्रूव्ड राज्य ‘ की श्रेणी में है ।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचार प्रचार करते हुए । गौ आधारित प्राकृतिक खेती चिड़िया किसानों को प्रेरित किया जाएगा अभी तक गौ आधारित प्राकृतिक खेती के किसानों के 51000 संकल्प पत्रों का संकलन किया जा चुका है ।

कार्यक्रम में किसान बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान मोर्चा की उपस्थिति आपके कार्य की श्रेष्ठता को दर्शा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना नए बजट में शीघ्र प्रारंभ करने एवं किसानों को अपने खेत तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना प्रारंभ करने की बात कही किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कर्ज माफी की घोषणा के कारण किसान डिफॉल्टर हुआ है हम किसानों का ब्याज जमा करेंगे जिससे किसान फिर से रेगुलर हो सके। आप से प्राप्त सुझावों के अनुसार ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी जो किसान पुराने समय से जमीन पर काविज है पुणे उस भूमि का पट्टा देकर भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत मालिकाना हक दिया जाएगा यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान गौरव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों सहित किसान बंधुओं की उपस्थिति रही ।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

खेत बचाओ अभियान: रायसेन से शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

खेत बचाओ अभियान: 'मिट्टी बचेगी तो ही बचेगा किसान',...

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...