Life is incomplete without sports, will make Bhopal a sports hub: Chief Minister Chouhan: खेलों के बिना जिंदगी अधूरी, भोपाल को खेल का हब बना कर रहेंगे : मुख्यमंत्री चौहान

Date:

भोपाल : 21 मार्च, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेलों के बिना जिंदगी अधूरी है बल्कि जिंदगी ही खेल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग बना है, लोग प्रसन्न रहें इसका ध्यान रखा जा रहा है। भोपाल को खेल का हब बना कर रहेंगे। हम जो कहते हैं वह करेंगे। खेलों के लिए पैसे की कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वर्ल्ड शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर प्रतियोगितता के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही शूटिंग कॉम्पलेक्स का भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अतिथि देवो भव: हमारे देश की परम्परा है। भारत के हृदय प्रदेश में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। विश्व के कल्याण की परम्परा है। आप सब सुखी और निरोगी हों। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं सीखने के लिए भी खेला जाता है। खेल तनाव दूर कर हमें प्रसन्न और स्वस्थ रखता है और प्रतिस्पर्धा बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी हम इससे संतुष्ट नहीं हैं, हमें और आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि खूबसूरत प्रदेश में आपका स्वागत है। भीमबैठका विश्व विरासत है, विश्व प्रसिद्ध साँची है और देश की स्वच्छतम राजधानी भोपाल की झील अति सुंदर है।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के अनेक प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को खेलों का उत्कृष्ट राज्य बनाने और भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुसियानो रॉसी ने कहा कि भारत सुंदर देश है। भोपाल की सुंदरता भी अद्धितीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे खेलों की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। एनआरआई के अध्यक्ष रणिंदर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह और प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण  दीप्ति गौड़ मुखर्जी, देश-विदेश से आये खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...