Youth urged to actively participate in bringing the benefits of government schemes to the poor and marginalized – Governor: गरीबों एवं वंचितों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में युवा वर्ग अपनी सहभागिता निभाएं – राज्यपाल

Date:

भोपाल : 23 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसका प्रत्येक भारतवासी को गर्व होना चाहिए। केन्द्र व मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रचार रथ के माध्यम से गांवों में पहुंचकर दी जा रही है साथ ही वंचित हितग्राहियों को इनका लाभ दिलाया जा रहा है। ये यात्रायें शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है। राज्यपाल पटेल रीवा में ग्राम पंचायत बैसा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।

राज्यपाल पटेल ने युवाओं से आह्वान किया कि ऐसे लोग जो शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें लाभ दिलाने और जागरूक करने में योगदान दें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री जी की अभिनव पहल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। स्वसहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं तथा उनमें महत्वकांक्षा भी बढ़ी है।

राज्यपाल ने कहा कि हमें अभी और प्रगति करनी है। सभी को आपस में स्वस्थ संवाद करते हुए भारत को विश्वगुरू बनाने में अपना सहयोग देना होगा। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम के दौरान धरती कहे पुकार के प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए धरती माता को बचाने के उद्देश्य से दिए गए संदेश की सीख लेने की अपेक्षा जनमानस से की। कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य, उद्यानिकी, सामाजिक न्याय, आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वन, उद्यानिकी, खाद्य, स्वच्छता मिशन सहित बैंक एवं उज्ज्वला योजना आदि से संबंधित स्टाल का अवलोकन किया। राज्यपाल ने ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया के छिड़काव के प्रदर्शन का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमें ऐसा रीवा बनाना है जहाँ हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले। समाज के अंतिम छोर के हर व्यक्ति के चेहरे में मुस्कुराहट आये। शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जन प्रतिनिधि और युवाओं भी इस पवित्र यज्ञ में सेवा की आहुति दें।

उल्लेखनीय है कि रीवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब तक 97 स्थानों में 42 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही है। यात्रा के दौरान योजनाओं के प्रचार-प्रसार, हितलाभ के वितरण, हितग्राहियों के अनुभव तथा स्वास्थ्य शिविरों में टीवी एवं सिकल सेल बीमारियों का परीक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम विभिन्न योजनाओं के हितग्राही स्वयं अपनी ज़ुबानी अपने अनुभव और सफलता की कहानियाँ साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...