9 नवंबर (प्योर पॉलिटिक्स) भोपाल
भोपाल। इंदौर के खालसा कॉलेज में हुई घटना तूल पकड़ती जा रही है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कीर्तनकार मनप्रीत कानपुरी से मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहां है कि कुछ लोगो के कुकृत्य की सजा वह इंदौर व पूरे प्रदेशवासियों को न दे।
डॉ मिश्रा ने कहा खालसा कालेज में हुई घटना से में स्वयं भी बहुत दुखी और आहत हू ।इंदौर के प्रभारी होने के नाते मैं उनसे आग्रह कर रहा हूं कि कुछ लोगों के कुकृत्य की सजा सबको नहीं मिलनी चाहिए ।इंदौर की कोई गलती नहीं है जिस तरह से अपने पापों को ढकने के लिए कुछ लोग चले गए थे प्रायोजित करके उन लोगों की गलती है आपका मैंने बयान सुना टायर डालकर जलाने वाला भी और ऐसे लोगो को सरोपा भेट करने वाला भी।आपकी नाराजगी जायज है में उसे भी सही मानता हू l लेकिन चंद लोगों की गलती का खामियाजा पूरा प्रदेश ना भुगते मेरी विनम्र प्रार्थना है । आप की ज्ञानवाणी का लाभ हमारे पूरे प्रदेश को मिलना चाहिए इसलिए आप अपने फैसले पर एक बार पुनः विचार करने करे।
बता दे की मंगलवार को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर इंदौर के खालसा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कमलनाथ जी शामिल हुए थे। कमलनाथ जी के कार्यक्रम में शामिल होने से मुख्य कीर्तनकार मनप्रीत सिंह नाराज हो गए थे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से 84 के सिक्ख दंगो ,गले में टायर डालकर सिक्खों के नरसंहार का जिक्र करते हुए इनके दोषियों को सारोपा भेट करने पर उपस्थित लोगो को खरी खोटी सुनाई थी।
उन्होंने यह भीं कहा था कि अब वह कभी इंदौर नही आयेंगे।



