खनिज माफिया का आतंक, डिप्टी रेंजर और वनकर्मियों पर हमला

Date:

– घायल डिप्टी रेंजर भोपाल रेफर,
– कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित पुलिस फोर्स वन अमला कारवाई के लिए रवाना

रायसेन । 5 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मध्य प्रदेश में खनिज माफिया का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। खनिज माफियाओं की वन क्षेत्र में घुसपैठ बंद कराने शनिवार को हकीमखेड़ी वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम जेसीबी से रास्ते बंद करा रही थी, इस दौरान 30 से 40 लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी पर हमला कर दिया। हमले में घायल डिप्टी को उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित पुलिस व वन आमला मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच गए हैं।
हकीमखेडी वन क्षेत्र में हो रहे पत्थर के अवैध उत्खनन को रोकने शनिवार की सुबह डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी व वीट गार्ड रूपसिंह यादव जेसीबी लेकर पहुंचे। वे उन सारे रास्तों को बंद करा रहे थे, जहां से वाहनों की आवाजाही होती है। इसी दौरान हकीमखेड़ी का सरपंच पति 30 से 40 लोगों के साथ मोटर साइकिल से पहुंचा और डिप्टी रेंजर से वहस करने लगा। कुछ देर बाद वे लोग वापस चले गए, विवाद की स्थिति देख डिप्टी रेंजर की सूचना पर डिप्टी रेंजर जीवन सिंह पवार, वनपाल राधा सोलंकी व वनरक्षक मोतीसिंह जादव भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सरपंच पति तौफीक डंडे, हाकी स्टिक व रॉड लिए 30 से 40 लोगों के साथ फिर लौटा, इस बार उन्होंने डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी पर हमला कर दिया। घायल डिप्टी रेंजर को वनकर्मी अस्पताल लेकर आए। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास शहवाल, डीएफओ विजय सिंह अस्पताल पहुंच गए। यही से सारे अधिकारी पुलिस बल व वन अमले के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गया। कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...