गुना-शिवपुरी लोकसभा के पिछोर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री ज्योातिरादित्यौ सिंधिया ने जनसभा को किया संबोधित

Date:

शिवपुरी : 1 मई, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं कांग्रेस की रानी और शहजादे
ये डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन वाली बनाने का समय है
कांग्रेस इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए
– उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने भाजपा को वोट दें हर मतदाता
– ज्योतिरादित्य सिंधिया

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी भी अपने आप को रानी और शहजादे समझते हैं। ये दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। कांग्रेस ने पूर्व में ऐसी-ऐसी गलतियां और करतूतें की हैं कि अब वह इस लायक भी नहीं बची है कि उसके बारे में कुछ कहा जाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने और देश के विकास को गति देने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी कर रहे हैं। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए 7 मई को हर घर से प्रत्येक मतदाता को वोट डालने आना है और भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करना है।

कांग्रेस ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया: उमा भारती
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया। देश में सिख दंगे करवाए। यह सब कांग्रेस की करतूतें हैं। कांग्रेस ने पूर्व में इतनी गलतियां और करतूतें की है कि आज कांग्रेस के बारे में कहने को कुछ नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस को अगर भाजपा का सामना करना है तो उसे अपने आपको एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना होगा। जनता को यह बताना होगा कि वो किस तरह हमसे बेहतर देश चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली देते हैं। लेकिन मोदी जी ने देशवासियों को भारतीय होने का गौरव प्रदान किया है। देश में अमीर-गरीब का अंतर घट रहा है और विश्व में भारत का नाम हो रहा है।
मोदी जी ने किये असंभव लगने वाले काम

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मोदी जी ने देश के आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए तमाम योजना चलाई हैं, जिसके कारण आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस घड़ी का 500 साल से इंतजार था। हमारे राम आ गए हैं अब राम राज्य की जरूरत है। राम राज्य में प्रधानमंत्री मोदी जी के सहयोगी के रूप में हनुमान और लक्ष्मण चाहिए। यह भूमिका शिवराजसिंह चौहान और मेरे भतीजे ज्येातिरादित्य सिंधिया निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी की योजनाओं में हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। चाहे गरीब हो, महिला हो या किसान हो, सबके लिए योजनाएं बनाई गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में भी डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बहुत अच्छे से प्रदेश को विकास के रास्ते पर बढ़ा रही है।

राजमाता जी के पद चिन्हों पर चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने स्वं.राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए कहा कि उनकी विनम्रता और सरलता का कोई जवाब नहीं था। उन जैसा प्यार और दुलार मुझे आज तक नहीं मिला। सन 1959 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने सबसे पहले मध्यप्रदेश में जनसंघ की सरकार बनाई। राजमाता की तरह ही उनके प्रपौत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ साल पहले कमलनाथ की सरकार गिरा दी थी, क्योंकि कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया। कमलनाथ ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। विरोध में सिंधिया ने अपनी दादी के पद चिन्हों पर चलकर कमलनाथ की सरकार गिरा दी और अपने परिवार की महान परंपरा, विनम्रता व सरलता को कायम रखते हुए मध्यप्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाई। आप सभी से आग्रह है कि मेरे प्यारे भतीजे को अधिक से अधिक वोटों से जिताएं। हमें मोदी जी को मध्यप्रदेश से 29 कमल के फूलों की माला पहनानी हैं। इस माला में गुना-शिवपुरी का कमल सबसे अलग दिखना चाहिए। इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

बीते 17 सालों में भी विकास किया, आगे भी यही करेंगे: ज्योतिरादित्य सिंधिया
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 7 मई को सभी लोग वोट डालने के लिए आएं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार है। प्रदेश में डॉ. मोहन यादव जी की सरकार है। यह समय मुझे सांसद बनाकर इस डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलने का समय है। उन्होंने कहा कि बीते 17 साल में विकास के मंत्र के साथ काम किया है। आगे भी इसी मंशा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का इस क्षेत्र की जनता से वर्षों पुराना नाता रहा है विकास के लिए हमेशा से सिंधिया परिवार आगे रहा है।

राम मंदिर के निर्माण से 500 साल का सपना पूरा हुआ
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण से 500 वर्षों का संघर्ष और इंतजार समाप्त हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने आम आदमी को ध्यान में रखकर कई योजनाएं बनाई हैं। आज 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिल रहा है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर मोदी जी की सरकार ने काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार आगे भी इसी लक्ष्य को लेकर मजबूती से कदम बढ़ाती रहे, इसके लिए आपका आशीर्वाद जरूरी है। 7 मई को आप सभी वोट देने जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
इस दौरान विधायक प्रीतम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित वरिष्ठ पार्टी नेता पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related