मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सौजन्य भेंट

Date:

भोपाल : 30 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े उनके मंत्रालय से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी आवासन और शहरी कार्य योजनाओं में प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय निकाय और अधिक प्रगति करेंगे। केंद्रीय मंत्री  पुरी ने अपने मंत्रालय से संबंधित सभी प्रकरणों में राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री पुरी से कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पुरी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री पुरी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...