भोपाल : 26 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने सेक्टर आफिसर्स से बात कर ली जानकारी
राजन ने जिला कटनी, नरसिंहपुर, छतरपुर और नर्मदापुरम जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर आफिसर्स से बात की। नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर आफिसर पुनीत ने बताया कि वे 5 मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर चुके हैं। मतदान केन्द्रों में मतदाता लाइन में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। उन्होंने वेब कैमरा के माध्यम से विभिन्न मतदान केन्द्रों में चल रही मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया और जरूरी निर्देश संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये।
इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरूण राठी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरभि तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



