भोपाल : 26 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी
राजन ने बताया कि सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा) में 40.21 प्रतिशत, क्र.-7 दमोह में 37.57 प्रतिशत, क्र.-8 खजुराहो में 37.89 प्रतिशत, क्र.-9 सतना में 40.83 प्रतिशत, क्र.-10 रीवा में 31.85 प्रतिशत एवं क्र.-17 होशंगाबाद में 45.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।



