लोकायुक्त टीम ने बिजली कंपनी एई को पंद्रह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Date:

2 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

कारवाई: बिजली कंपनी के सहायक यंत्री कैलाश चंद्र को पंद्रह हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीहोर। बुधवार को नगर स्थित विद्युत कंपनी कार्यालय पर लोकायुक्त भोपाल ने बिजली कंपनी के सहायक यंत्री कैलाश चंद चौधरी को पंद्रह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने सहायक यंत्री को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम ने यह कार्यवाही एक प्राइवेट ठेकेदार ओमप्रकाश चखार की शिकायत पर की।

शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त टीम भोपाल को जानकारी दी कि बिजली विभाग इछावर के सहायक यंत्री कैलाश चंद्र चौधरी उनसे डीपी रख वाने के एवज में पंद्रह हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। साथ ही उनके ठेकेदारी संबंधित कार्य की फाइल बढ़ाने के लिए भी आए दिन रिश्वत की मांग करते हैं। जिनकी शिकायत पर लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता को रुपये दिए गए और उन्हीं रुपयों को शिकायतकर्ता ने सहायक यंत्री कैलाश चंद चौधरी को दिया। इसी दौरान लोकायुक्त टीम भोपाल ने सहायक यंत्री कैलाश चंद चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त टीम द्वारा डीएसपी योगेश खुर्जा निया के नेतृत्व में लगभग आठ सदस्यीय टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जानकारी देते हुए लोकायुक्त टीम के डीएसपी योगेश खुरचनिया ने बताया कि इस पूरे घटना जानकारी लेकर उनकी कंपनी को जानकारी दी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई उनका विभाग करेगा। इस कार्रवाई के बाद लोकायुक्त उनके कार्यालय में किन-किन कामों को अनुमति दी गई है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि उन सभी फाइल के बारे में दोबारा से जांच की जाएगी और दोषियों पर कारवाई की जाएगी

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...