विभाग, प्रभार के जिलों और संगठन में मंत्रीगण के परफारमेंस की हुई समीक्षा : प्रदेशाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल

Date:

मंत्रिमंडल विस्तार की अभी कोई संभावना नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेंहू खरीदी सहित अन्य समसामयिक विषयों पर मंत्रीगण से की चर्चा

योजनाओं की मैदानी स्तर पर प्रभावशीलता, प्रभार के जिलों के भ्रमण, जिला स्तर पर संगठन से समन्वय के संबंध में भी हुई बातचीत

वर्चुअल बैठकों को किया जाएगा प्रोत्साहित

निगम-मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों का कल 18 मई को होगा प्रशिक्षण

भोपाल: 17 मई, 2026

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने आज लगभग 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। सरकार और संगठन का समन्वय, मंत्रीगण के प्रभार के जिलों में उनके प्रवास की संख्या व स्थिति तथा जिलों में संगठन के कार्यक्रमों में मंत्रीगण की सहभागिता के संबंध में चर्चा हुई। मंत्रीगण के संगठन से तालमेल और समन्वय के संबंध में भी बातचीत हुई। प्रदेशाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री निवास परिसर में हुई चर्चा में यह जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण से उनके विभागों के परफारमेंस पर चर्चा की। मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में कितने अंतराल से भ्रमण के लिए जाते हैं तथा वहां स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ियों के संचालन की स्थिति क्या है, इस बारे में भी जानकारी ली गई। सरकार की योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की स्थिति और उनकी प्रभावशीलता के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूं खरीदी सहित अन्य समसामयिक विषयों पर भी मंत्रीगण से चर्चा की। इसके साथ ही वचन पत्र के बिंदुओं के क्रियान्वयन और उपलब्धि की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। सरकार से मंत्रीगण की अपेक्षाओं के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रभार के जिलों में सरकार और संगठन से संबंधित लगभग सभी विषयों पर चर्चा हुई।

प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कोर कमेटी की बैठक के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों और कार्यकर्ताओं से कुछ विषयों पर अपेक्षा की है। इसमें पेट्रोल डीजल का मितव्ययी उपयोग, सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करना और वर्क फ्रॉम होम तथा वर्चुअल बैठकों का आयोजन प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि आज रविवार को रात 9:30 बजे कोर टीम की बैठक होने वाली है, जिसे वर्चुअल स्वरूप में किया जाएगा। हमारा प्रयास यह होगा कि जहां तक संभव हो बैठकें वर्चुअल स्वरूप में ही की जाएं। मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में प्रश्न के उत्तर में श्री खंडेलवाल ने कहा कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित कोई विषय नहीं है। अभी तो मंत्रिमंडल के सदस्यों के कार्यों की समीक्षा तथा मंत्रीगण के प्रभार के जिलों में संगठन को लेकर चर्चा की गई है।

प्रदेशाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल 18 मई को शेष मंत्रीगण से भी वन-टू-वन चर्चा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बताया कि निगम मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है। नव नियुक्त अध्यक्षों के जन सामान्य से समन्वय, आदर्श आचरण और संतुलित व्यवहार तथा संगठन से जुड़े विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल स्वयं तथा प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह द्वारा सत्र लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
4
+1
9
+1
0
+1
8
+1
5
+1
46
+1
1

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड के बीच ‘रणनीतिक साझेदारी’ पर मुहर, 14 MOU साइन

पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड के बीच 'रणनीतिक...