भोपाल । 27 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात प्रदेश भर में बूथ स्तर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सीहोर जिले के सलकनपुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम के 93वे संस्करण को सुना। इस प्रकार पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भोपाल के टैगोर मंडल स्थित बूथ क्र. 71 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान बूथ अध्यक्ष भवाई उईके का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता द्वारा किये जा रहे विभिन्न नवाचारों को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से साझा करते हैं। ये नवाचार देशभर के नागरिकों के लिए प्रेरणादायी होते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा अंतर्गत सलकनपुर मण्डल के बूथ क्र.100 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, बूथ अध्यक्ष सतीश मालवीय उपस्थित रहे।



