FIR against the head of Congress’ media department and the head of IT: कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और आईटी हेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Date:

भोपाल । 27 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के देशद्रोही नारे लगाये जाने और उसके बाद उन नारों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई शिकायत पर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी हेड अभय तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में भोपाल के एमपीनगर स्थित क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा क्राइम ब्रांच को की गई शिकायत में कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ एवं संपूर्ण कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा की आड़ लेकर पूरे भारत में देशविरोधी कृत्य किए जा रहे हैं एवं यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं, ताकि देश की लोकशांति भंग हो सके। शिकायत में कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लोकप्रियता हासिल करने के लिए यात्रा का उद्देश्य भारत को एक करना और मजबूत करना बताया, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का कथित उद्देश्य एक बढ़ा अपराधिक षड़यंत्र है, जिससे देश की जनता के साथ छल किया जा रहा है। भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य खण्डवा मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान सामने आया, जो कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के रूप में देखने को मिला।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यात्रा मध्यप्रदेश के खण्डवा के ग्राम धनगांव पहुंची तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस घटना की कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वयं ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर इंडियन नेशनल कांग्रेस मध्यप्रदेश के ट्वीटर हेंडल पर 25 नवंबर को ट्वीट किया गया तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले द्वारा उक्त अपराध के वीडियो को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में पत्रकारों को भी भेजा गया, परंतु अपराध का पूरे देश में प्रसार का आभास होने पर कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा अपने ट्वीटर हेंडल से कुछ देर बाद वह वीडियो डिलीट कर दिया गया।

भाजपा के नेताओं की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी हेड अभय तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 153-बी, 504, 505(1), 505(2), 120-बी आदि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की शिकायत में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ के विरुद्ध भी एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...