15 नवंबर (प्योर पॉलिटिक्स)
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर और हैचबैक स्विफ्ट को जल्द ही अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी दोनों कारों की अगली जनरेशन पर काम कर रही है। नई जनरेशन वाली डिजायर और स्विफ्ट में क्या नई तकनीक लाई जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति डिजायर और स्विफ्ट की नई जनरेशन पर काम कर रही है। नई जनरेशन वाली कारों को कंपनी की ओर से स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक दी जा सकती है। जिसके बाद दोनों कारें और बेहतर हो जाएंगी।
स्विफ्ट और डिजायर में स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक देने का बड़ा फायदा होगा। स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक आने के बाद कार को पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलाया जाएगा। जिसके कारण कार का एवरेज बढ़ जाएगा। एवरेज बढ़ने के कारण यह दोनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में अन्य कारों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी ।



