चुनाव से पहले पीएम मोदी का इंदौर में मेगा रोड शो

Date:

भोपाल : 15 नवंबर, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंदौर में रोड़ शो किया। प्रधानमंत्री मोदी काफ़िले ने 1.5 किमी की यात्रा की 55 मिनट मे। मोदी ने देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो के मार्ग के दोनों ओर केसरिया कपड़ा लगाकर भगवा कारिडोर बनाया गया था। रोड शो मार्ग पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक हुए रोड शो में अपार जनसमूह मोदी की एक झलक पाने को आतुर दिखा। शाम सवा छह बजे बड़ा गणपति से जैसे ही मोदी खुली जीप में सवार हुए लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों ने हाथों में मोबाइल फोन लेकर इस लम्हे को कैद किया।
Pm Narendra Modi In Indore:कई रास्ते बंद, Vvip रूट पर जाने से बचें, सिटी बसों का मार्ग भी बदला - Pm Narendra Modi Road Show Traffic Diversion Plan In Indore - Amar

सड़क के बीचोंबीच बनाए गए गलियारे के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। घरों की छतों पर भी बड़ी संख्या में जमा थे। मोदी ने भी सभी को हाथ जोड़कर अभिवाद किया। इंदौर में मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दी।

कई लोग मोदी की तस्वीरें, पेंटिंग और स्केच लेकर आए थे. कुछ लोग रास्ते में पेड़ों, रेलिंग और दीवारों पर चढ़ गये। किसी को भी छतों पर जाने की अनुमति नहीं थी, जहां पुलिस निगरानी रख रही थी।

पीएम मोदी और बीजेपी उम्मीदवारों के बड़े-बड़े पोस्टर इमारतों पर लटके हुए हैं. व्यस्त राजवाड़ा इलाके की संकरी गलियों में भी पुलिसकर्मी तैनात थे. रोड शो समाप्त होने के बाद, भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा ने बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए लोगों का अभिवादन और धन्यवाद करने के लिए बैरिकेड वाले मार्ग पर पैदल यात्रा की।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...