देश के दुग्ध उत्पादन का 20 प्रतिशत मध्यप्रदेश से करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Date:

भोपाल : 25 नवंबर, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

प्रदेश के ग्रामों में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाकर प्राप्त किया जाएगा लक्ष्य
मुख्यमंत्री निवास में हुई उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत उत्पादन मध्यप्रदेश में होता है। इसे 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में संगठित क्षेत्र में दुग्ध संकलन बढ़ाने और सहकारी दुग्ध संघ और महासंघ के सुदृढ़ीकरण के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  लखन पटेल, विधायक  हेमंत खंडेलवाल, मुख्य सचिव  अनुराग जैन और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमेन डॉ. मीनेश शाह सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सहकारी क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन के प्रयासों में वृद्धि की जाएगी। प्रदेश के जिन ग्रामों में सहकारी समितियां कार्य कर रही हैं, वहाँ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही शेष ग्रामों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। राजगढ़ जैसे जिलों में किसान उत्पादक संगठन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से उत्साहपूर्ण पहल कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सहकारिता से जुड़े नियमों और अधिनियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन की कार्यवाही भी की जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ हुए अनुबंध के फलस्वरूप प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के प्रयास बढ़ाए गए हैं। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनडीडीबी के चेयरमेन  मीनेश शाह का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
17
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...