भोपाल : 16 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
‘सुनो श्री राम कहानी’ की श्री अरुण गोविल जी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति
श्री अरुण गोविल जी रामायण सीरियल के राम के मुखारविंद से ‘सुनो श्री राम कहानी’ का संगीतमय आयोजन 24 जनवरी, 2024 को दिन बुधवार, बिट्टन मार्केट, दशहरा मैदान पर शाम 5:00 से रखा गया है जिसमें संपूर्ण रामायण को ग्राफिक्स और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा
सुनो श्री राम कहानी के माध्यम से श्री राम के जीवन को प्रेरणा और आदर्श के साथ मानव कल्याण का मार्ग कैसे प्रशस्त करेंगे। श्री राम कथा आज की युग के बच्चों, युवाओं व परिवारों में हमारी संस्कृति और संस्कार के साथ धर्म के प्रति मन में नई ऊर्जा का संचार करेगा यह कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी में धर्म और आस्था और संस्कारों का बोध कराएगी। 24 जनवरी दोपहर 3:30 बजे रामपथ यात्रा 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर से कार्यक्रम स्थल
तक निकाली जाएगी जिसमें सर्व समाज द्वारा यात्रा में श्री अरुण गोविल जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले 1100 अंकों द्वारा शंखनाद किया जावेगा शंख ध्वनि से भगवान राम से प्रदेश की उन्नति और प्रगति के लिए राम भक्त आवाहन करेंगे। समस्त भोपालवासियों से अनुरोध है कि वह अपने घर से शंख लेकर आएं और शंख ध्वनि से सभी के कल्याण के लिए भगवान राम से प्रार्थना करें। साथ ही राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 5000 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
सभी पत्रकार साथियों मित्रों से अनुरोध है कि कार्यक्रम की भव्यता बनाने और अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम में राम भक्त राम में हो जाए।



