Final stage of Union Budget 2023-24 commences with Halwa Ceremony: केंद्रीय बजट 2023-24 का अंतिम चरण, हलवा समारोह के साथ शुरू हुआ

Date:

दिल्ली: 26 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

केंद्रीय बजट 2023-24 तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को रेखांकित करने वाला हलवा समारोह आज दोपहर नॉर्थ ब्लॉक में; केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और डॉ. भागवत किसनराव कराड की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

बजट तैयार करने की “लॉक-इन” प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल प्रथा के तौर पर हलवा समारोह आयोजित किया जाता है।

पिछले दो केंद्रीय बजटों के समान, केंद्रीय बजट 2023-24 भी कागज रहित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2023-24; 1 फरवरी, 2023 को पेश किया जाना है।

संविधान के निर्देशों के तहत वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान मांग (डीजी), वित्त विधेयक समेत सभी 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज “केन्द्रीय बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे, ताकि डिजिटल सुविधा के सरलतम रूप का उपयोग करके संसद सदस्य (सांसद) और आम जनता आसानी से बजट दस्तावेजों तक पहुंच सकें। यह दो भाषाओँ (अंग्रेजी और हिंदी) में है तथा एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.inसे भी डाउनलोड किया जा सकता है।

वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2023 को संसद में बजट भाषण पूरा करने के बादबजट दस्तावेज मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।

हलवा समारोह में, केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ डॉ. टी.वी. सोमनाथन, वित्त सचिव और व्यय सचिव; अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य; तुहिन कांता पाण्डेय, सचिव, दीपम; संजय मल्होत्रा, सचिव, राजस्व; डॉ. अनंत वी. नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार; नितिन गुप्ता, अध्यक्ष, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी); विवेक जौहरी, अध्यक्ष, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी); और आशीष वछानी, अपर सचिव (बजट) तथा बजट तैयार करने और संकलन प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

समारोह के हिस्से के रूप में, वित्त मंत्री ने बजट प्रेस का भी दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा करने के अलावा संबंधित अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...