SCO Film Festival 2023 opens in Mumbai: एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 का मुंबई में शुभारंभ

Date:

मुंबई । 28 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मुंबई में शुक्रवार शाम को पांच दिवसीय एससीओ फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO2831WAMG.JPG

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO28325U4I.jpg

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि हेमा मालिनी और अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, साजिद नाडियाडवाला, ईशा गुप्ता, पूनम ढिल्लों, एली अवराम, ऋषिता भट्ट और जैकी भगनानी जैसी अन्य प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियों का इस अवसर पर सम्मान किया गया।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि  “भारतीय फिल्में एससीओ से जुड़े देशों में लोकप्रिय हैं और फिल्मों ने लोगों के बीच परस्पर संबंधों में एक बड़ी भूमिका निभाई है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म महोत्सव का मुख्य लक्ष्य एससीओ देशों की अलग-अलग फिल्में दिखाना और फिल्म निर्माण के अलग-अलग स्टाइल से परिचित कराना है। ठाकुर ने आगे कहा कि यह महोत्सव इस क्षेत्र के देशों के बीच सिनेमाई साझेदारी बनाने का एक असाधारण अवसर प्रदान करता है।

एससीओ फिल्म महोत्सव में कुल 57 फिल्में दिखाई जाएंगी हैं और 14 फिल्मों को फिल्म महोत्सव के कंपटीशन सेक्शन के लिए नामांकित किया गया है। इनमें पननलिन की ऑस्कर के लिए चुनी गई गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ और निखिल महाजन की पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO2833ULTJ.JPG

एससीओ फिल्म महोत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता में हो रहा है। यह आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव का भी हिस्सा है।

भारत हैं हम‘ एनिमेशन सीरीज का प्रोमो रिलीज

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO2834QST2.jpg

इस मौके पर एनिमेशन सीरीज ‘भारत हैं हम’ का प्रोमो रिलीज किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से ग्रेफिटी मीडिया के सहयोग से केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा बनाई जा रही 52 भाग की श्रृंखला ‘भारत हैं हम’ हमारे सबसे खास दर्शक बच्चों को जाने-पहचाने और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी बताती है। आज़ादी का अमृत महोत्सव बैनर के तहत श्रृंखला का संचालन मुंजाल श्रॉफ और तुषार शेट्टी द्वारा बनाए गए मिलनसार कार्टून चरित्रों कृष, ट्रिश और बाल्टीबॉय द्वारा किया जा रहा है। दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुदेश भोंसले ने वॉइस ओवर दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO283550CK.jpg

एससीओ के बारे में

2001 में गठित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), भौगोलिक दायरे और जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन है। इसमें यूरेशिया के लगभग 60% क्षेत्र, दुनिया की 40% आबादी और वैश्विक जीडीपी का 30% से अधिक हिस्सा शामिल है। भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसके सदस्य देश हैं।

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

खेत बचाओ अभियान: रायसेन से शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

खेत बचाओ अभियान: 'मिट्टी बचेगी तो ही बचेगा किसान',...

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...