प्रधानमंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की

Date:

भोपाल : 17  अक्टूबर, 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के विस्तार पर चर्चा की

सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी को यूपीआई का लाभ उठाते हुए भारत में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की गूगल की योजनाओं से अवगत कराया

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सुंदर पिचाई से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की।

वार्तालाप के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और  पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के विस्तार में शामिल होने की गूगल की योजना पर चर्चा  की। प्रधानमंत्री ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल और एआई टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गूगल को सुशासन के लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया।

पिचाई ने प्रधानमंत्री को गूगल पे और यूपीआई की क्षमता और पहुंच का लाभ उठाते हुए भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार करने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत के विकास पथ में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने गूगल को एआई शिखर सम्मेलन पर आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया, जिसकी मेजबानी दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...