सरकार ने ईएमपीएस 2024 की अवधि दो महीने यानी 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी है, और इसका परिव्यय बढ़ाकर 778 करोड़ रुपये कर दिया गया है

Date:

भोपाल : 28 जुलाई, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा 13 मार्च, 2024 के राजपत्र अधिसूचना 1334 (ई) के माध्यम से शुरू की गई इलेक्ट्रिक परिवहन प्रोत्साहन योजना 2024 (ईएमपीएस 2024) का उद्देश्य पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने को बढ़ावा देना है। ईएमपीएस योजना मूल रूप से 500 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 1 अप्रैल, 2024 से 31 जुलाई, 2024 तक चलने वाली थी। इस योजना को दो और महीने यानी 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसका परिव्यव भी 778 करोड़ कर दिया गया है।

इसका उद्देश्य भारत सरकार की हरित पहल को आगे बढ़ाना और देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण इकोसिस्टम के विकास को प्रोत्साहन देना है।

पात्र इलैक्ट्रिक वाहन श्रेणियां

  1. दो पहिया वाहन (इलेक्ट्रिक) (ई-2डब्ल्यू)

2. तिपहिया वाहन (इलेक्ट्रिक) जिसमें पंजीकृत ई-रिक्शा और ई-कार्ट और एल5 (ई-3डब्ल्यू) शामिल है

संशोधित लक्ष्य संख्या

योजना का लक्ष्य अब 560,789 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को सहायता प्रदान करना है, जिसमें 500,080 इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई-2डब्ल्यू) और 60,709 इलेक्ट्रिक तिपहिया (ई-3डब्ल्यू) शामिल हैं। इसमें 13,590 रिक्शा और ई-कार्ट, साथ ही एल5 श्रेणी में 47,119 ई-3डब्ल्यू शामिल हैं। उन्नत प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए, प्रोत्साहन केवल उन्नत बैटरी से सुसज्जित ईलेक्ट्रिक वाहन के लिए उपलब्ध होंगे। यह योजना फंड सीमित है और इलेक्ट्रिक वाहन भी प्रत्येक परिभाषित श्रेणी के लिए लक्षित संख्या तक ही सीमित हैं।

आत्मनिर्भर भारत

यह योजना देश में एक कुशल, प्रतिस्पर्धी और सुगम  इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण उद्योग को प्रोत्साहन देती है, जिससे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलता है। इस उद्देश्य के लिए, चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) को अपनाया गया है जो घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करता इलेक्ट्रिक वाहन की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करता है। इससे मूल्य श्रृंखला के साथ-साथ महत्वपूर्ण रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

*****

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...