PM Modi granted OBC Commission constitutional status and the benefit of 27% reservation — Shivraj: पीएम मोदी ने दिया ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा और 27% आरक्षण का लाभ- शिवराज

Date:

कर्नाटक।  30 अक्टूबर , (प्योरपॉलीटिक्स)

कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन कभी ओबीसी वर्ग के कल्याण की कल्पना नहीं की। काका कालेलकर की रिपोर्ट ओबीसी के कल्याण के लिए थी, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दी, इंदिरा जी और राजीव जी भी प्रधानमंत्री रहे उन्होंने भी ओबीसी वर्ग के हित में कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सदैव ओबीसी के पीठ पर छुरा भौंकने का काम किया है। कभी ओबीसी का कल्याण नहीं किया। उक्त बातें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के कलबुर्गी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण समेत कर्नाटक के कई मंत्री, विधायक और भाजपा ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ओबीसी आरक्षण का विरोध ही कांग्रेस का इतिहास
सीएम शिवराज ने कहा कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण का विरोध करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। ओबीसी समाज के कल्याण का काम प्रारंभ तब हुआ जब मुरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने और अटल जी और आडवाणी जी उनके मंत्रिमंडल में शामिल थे।मंडल आयोग तब आया जब बीपी सिंह प्रधानमंत्री बने थे। उस मंत्रीमंडल में भी भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल थे। भाजपा के राज में ओबीसी को उसका अधिकार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। भाजपा सरकार ने मेडिकल की पढ़ाई में ओबीसी वर्ग के युवाओं को 27% आरक्षण दिया। कांग्रेस ने तो हर बार ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रचा।ओबीसी आरक्षण का विरोध किया है । मध्यप्रदेश में हमने लंबा संघर्ष किया और ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव संपन्न कराए।

अत्याचार समाप्त करने मोदी जी आये हैं
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कहा था जब-जब पृथ्वी पर अन्याय और अत्याचार बढेगा तब-तब मैं धरती पर आऊंगा और इसीलिए जब कांग्रेस का अत्याचार बढ़ा तो जनता को बचाने मोदी जी आये हैं आज रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति भी मानते हैं कि मोदी जी से अच्छा और कोई प्रधानमंत्री नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पीएफआई को संरक्षण कांग्रेस ने दिया था आज गर्व है कि पूरे देश में पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मध्यप्रदेश में भी गड़बड़ करने वालों के घरों पर बुलडोजर चला दिए गए हैं, आतंकवादियों का पालन पोषण करने का काम सदैव कांग्रेस करती आ रही है।

कांग्रेस ने देश तोड़ने का पाप किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा आजकल कांग्रेस के लोग भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, अरे पहले जनता को यह तो बता दें कि देश को तोड़ा किसने था। नेहरू जी ने सत्ता के लोभ में भारत के टुकड़े किए, देश को तोड़ने का पाप किया। कांग्रेस केवल एक खानदान की पार्टी है वहां कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जाती। मल्लिकार्जुन खड़गे तो भोपाल में मीडिया के सामने स्वीकार चुके हैं की बकरा अगर ईद में बचेगा तो मोहर्रम में नाचेगा मतलब की उन्हें कांग्रेस में बलि का बकरा बनाया गया है। जब-जब भारत को तोड़ने वाले लोग भारत जोड़ने की बात करते हैं तब-तब कांग्रेस और अधिक टूटती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं, गुटों की पार्टी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में बटी पार्टी है। कर्नाटक में पहले डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया का गुट कांग्रेस में हावी था लेकिन अब कांग्रेस में तीसरा गुट बन गया है जिसका नाम है खड़गे गुट। यह सब लोग केवल अपने गुट के लोगों को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं कांग्रेसी बताए उन्होंने ओबीसी समाज के लिए क्या किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदैव ओबीसी वर्ग को वोट बैंक समझा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने कोई भी ओबीसी मुख्यमंत्री नहीं दिया जबकि भाजपा ने 3-3 ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कर्नाटक में मुख्यमंत्री बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने ओबीसी के कल्याण के लिये बहुत काम किया है। मेरी अपील है कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...