भाजपा को मिल सकता है ताज, 125 सीट जीतने की संभावना

Date:

भोपाल। 01 दिसंबर 2023
– विभिन्न सर्वे और एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त
– तीन दिसंबर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होगी मतगणना, 77.15 प्रतिशत रहा है मतदान
भोपाल।
मध्य प्रदेश में भाजपा या कांग्रेस में से किसे जनादेश मिलेगा, किसकी सरकार बनेगी, यह तो रविवार को होने वाली मतगणना के बाद स्पष्ट होगा लेकिन अब तक मतदाताओं के रूझान और एग्जिट पोल के रूझान से भाजपा की सरकार बनती हुई प्रतीत हो रही है।
भाजपा को कम से कम 125 सीटों से ज्यादा पर जीत मिलने की संभावना है।

अधिकांश सर्वे में भाजपा को बढ़त मिल रही है, पिछले एग्जिट पोल को देखें तो वह परिणामों के निकट रहा था। प्रदेश में इस बार 77.15 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया है। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। पिछले चुनाव में किसी भी दल काे बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। हालांकि, उसे भाजपा के मुकाबले मत प्रतिशत कम मिला था। भाजपा 109 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर थी। बसपा, सपा और निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान हो चुका है। एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो आज तक एक्सिस माय, इंडिया टीवी-सीएनएक्स, न्यूज 24 चाणक्य, रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। सभी अंचलों में भाजपा को कांग्रेस से अधिक मत प्रतिशत प्राप्त हो रहे हैं। वहीं, एबीपी सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता बताया है और तीन सर्वे में कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है।
भाजपा ने लाड़ली बहना तो कांग्रेस ने गारंटियों पर लगाया था दांव- चुनाव में भाजपा ने लाड़ली बहना योजना पर दांव लगाया था। एक करोड़ 31 लाख बहनों को प्रतिमाह एक हजार 250 रुपये खाते में दिए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के सभी नेताओं ने प्रचार में योजना को आगे रखा। प्रदेश में इस बार महिलाओं ने 76.03 प्रतिशत मतदान किया है, जो 2018 के चुनाव की तुलना में दो प्रतिशत अधिक है। उधर, कांग्रेस ने महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये देने से लेकर कई गारंटियां दीं। प्रचार अभियान भी इसी पर केंद्रित रखा गया।
————
2023 के चुनाव को लेकर एग्जिट पोल
एजेंसी-भाजपा- कांग्रेस- अन्य
आज तक एक्सिस माय- 140-162–68-90–3
जन की बात- 110-123–102-125
टीवी 9 -पोल स्ट्रेट- 106-116–111-121–
रिपब्लिक मैट्रिज- 118-130–97-107-6
न्यूज 24 चाणक्य- 151–74–5
टाइम्स नाउ ईटीजी- 105-117–109-125–1-5
इंडिया टीवी-सीएनएक्स- 140-149–70-89
एबीपी सी वोटर- 88-112–113-137–2-8
———–
2018 के चुनाव को लेकर एग्जिट पोल
एजेंसी-भाजपा- कांग्रेस- अन्य
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स-126-89-15
एक्सिस माय इंडिया- 111- 113- 6
सी वोटर- 98- 118- 14
जन की बात- 118-105- 7
न्यूज एक्स-एनइटीए- 106- 112- 12
सीएसडीएस- 94- 126- 10
न्यूज 24 पीएसीइ- 110-115- 5
टुडेज चाणक्य- 103- 125- 2
————-
2018 के चुनाव परिणाम
कुल विधानसभा सीट- 230
कांग्रेस- 114
भाजपा- 109
बसपा- 2
सपा- 1
निर्दलीय- 4
—————
भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा- चौहान
एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं का, बहनों का अभूतपूर्व स्नेह और प्रेम मिल रहा है, नतीजे अप्रत्याशित और अभूतपूर्व आएंगे। मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में कोई मुकाबला नहीं है और भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्यार और मार्गदर्शन, अमित शाह की रणनीति, जेपी नड्डा के नेतृत्व, हमारे कार्यकर्ताओं के प्रयासों और हमारी सरकार की योजनाओं ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा को राज्य में बहुमत मिल रहा है।
———
कमल नाथ को भी विजय की उम्मीद
एग्जिट पोल के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। तीन दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मुहर लग जाएगी। मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको नजर केवल अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...